भीनमाल न्यूज़

मारवाड़,भीनमाल और देश विदेश की सभी ख़बरें सबसे पहले हमारी वेबसाइट पे.

Live Feed

ताजा ख़बरे

Post Top Ad Header

Friday, 31 May 2019

गहलोत सरकार ने दी बेटियों को बड़ी सौगात, प्रदेश में बेटियों के लिए इस खास योजना में बढ़ाई आर्थिक राशि

जयपुर।

राजस्थान की बेटियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश की गहलोत सरकार ने बेटियों के लिए एक अच्छा कदम उठाया है। राजस्थान सरकार की 'आपकी बेटी योजना' ( Apki Beti yojna ) में आर्थिक सहायता राशि बढ़ा दी गई है। बेटियों को हर साल मिलने वाली इस राशि में कुल एक हजार रुपये बढ़ाए गए हैं।

 

प्रदेश में हुई एक अहम बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत (Cm Ashok Gehlot ) ने बेटियों के लिए इस योजना को बढ़ावा देते हुए ये कदम उठाया है। अभी तक योजना में बालिकाओं को कक्षा के अनुसार राशि दी जाती है। ये राशि अब तक 1100 व 1500 रुपये दी जाती रही है।

अब इतनी हुई आर्थिक सहायता

राज्य सरकार ने ‘‘आपकी बेटी योजना‘‘ के तहत कक्षा 1 से 8 में अध्ययनरत बालिकाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 2100 रुपये तथा कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सत्र 2019-20 से मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सहायता राशि

योजना के तहत अब तक राजकीय विद्यालय में कक्षा 1 से 8 में अध्ययनरत बालिकाओं में को 1100 रुपये तथा कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत बालिकाओं को 1500 रुपये
की आर्थिक सहायता मिल रही थी। योजना के प्रारंभ से सत्र 2018-19 तक सहायता राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर योजना
में आर्थिक सहायता राशि बढ़ाई गई है। अब इन बालिकाओं को सत्र 2019-20 से बढ़ी हुई आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी।

 

गौरतलब है कि 'आपकी बेटी योजना' के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसी बालिकाओं को
हर साल आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिनके माता-पिता दोनों अथवा किसी एक का निधन हो गया हो।

खबर सौजन्य - राजस्थान पत्रिका !

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Pages